सभी मसले सुलझा लिए गए : जगनमोहन
मोइली से मुलाकात के बाद जगनमोहन ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और सभी मुद्दे सुलझा लिए गए। उन्होंने यह मामने से इंकार कि रैली को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं और उनके बीच गलतफहमियां थीं। सोमवार को जगन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जनमोहन को 28 मई को प्रस्तावित रैली के सिलसिले में बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया था। रैली के लिए वारंगल जिले के महबूबाबाद जाते समय उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था। इस वजह से समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।
इससे पहले जगन ने कहा था कि इस रैली का आयोजन उन्होंने अपने पिता व आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की खातिर की थी, जिनकी पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications