जबरन वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी निलंबित
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कबीर सिंह और गुरविंदर सिंह को सोमवार रात को निलंबित किया गया।
मोहाली जिले के जिरकपुर कस्बे के यातायात प्रभारी मंजीत सिंह का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन में कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक जी.पी.एस.भुल्लर ने आईएएनएस को बताया, "पुलिसकर्मियों के खिलाफ हमें बहुत शिकायतें मिलीं थी। वे ड्यूटी के तय समय से दो घंटे पहले छह बजे सुबह ही जिरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पहुंच जाते थे और आठ बजे से वास्तविक ड्यूटी शुरू करते थे। दोनों अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करते थे।"
भुल्लर ने कहा, "मैंने पुलिस उपाधीक्षक को इस मामले की जांच करने के लिए कहा था। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया और इस कस्बे के यातायात प्रभारी का स्थानांतरण भी कर दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications