गुजरात में चक्रवात को लेकर अलर्ट
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार शाम को आपातकालीन बैठक बुलाकर प्रशासन को सर्तक रहने और लोगों को जागरुक करने के लिए तैयार रहने को कहा।
तटीय इलाकों के जिलों को खासतौर से रोजाना दिन में दो बार रिपोर्ट बताने को कहा गया है।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसमें अहमदाबाद मौसम कें्र द के निदेशक डॉक्टर कमलजीत राय, अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक वी. तिरुपूगज, राजस्व विभाग के मुख्य सचिव पी. पनीरवेल और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव कालियशनाथन ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मोदी ने सेटेलाइट तस्वीरों के द्वारा स्थिति का जायजा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications