उप्र में सड़क हादसा, 15 मरे
यह दुर्घटना जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित गोमाडीह गांव के पास हुई। गांव में सोमवार देर रात बारात की द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अंबेडकरनगर डिपो की रोडवेज बस ने अनियंत्रति होकर वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया।
जिले के पुलिस अधीक्षक भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने मंगलवार को संवादाताओं को बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दस लोगों ने अस्पताल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि घायलों में तीन को वाराणसी स्थानांतरित किया गया है जबकि अन्य आठ का उपचार स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है।
श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार रोडवेज बस के चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications