विकास दर 8.5 फीसदी रहेगी : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के दूसरे कार्यकाल के पहले साल के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा, "मौजूदा वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर 8.5 प्रतिशत हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है, इससे कई सालों में विकसित हुई हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती साबित हुई है। फिलहाल विश्व में कुछ अनिश्चितताएं हैं, मैं अगले एक साल को सतर्क आशावाद के नजरिये से देखता हूं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "फिलहाल हमारी सबसे बड़ी समस्या कीमतों पर पड़ रहा दबाव है, यह समस्या सूखे की वजह से पैदा हुई है लेकिन इससे निपटने के लिए स्थाई प्रयासों कदमों की आवश्यकता है।"

बिना किसी धूमधाम के आयोजित एक बैठक में मंत्रिमण्डल और गठबंधन के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने 'जनता के लिए रिपोर्ट' नामक शीर्षक से रिपोर्ट का दस्तावेज जारी किया।

इस अवसर पर संप्रग और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में सदन के नेता और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और रेल मंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

रिपोर्ट जारी करने का यह कार्य 22 मई को गठबंधन के सभी नेताओं के साथ भोज के दौरान किया जाना था लेकिन मैंगलोर में विमान दुर्घटना के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2004 के बाद से जन हित को ध्यान में रखते हुए नीति-निर्धारण और योजनाओं को लागू किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आर्थिक और सामाजिक मजबूती के नए क्षेत्रों और नई दिशाओं पर ध्यान दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+