नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक उपस्थिति मजबूत की जाएगी : प्रधानमंत्री
संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) के दूसरे कार्यकाल के पहले साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार ने नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए सुरक्षा और विकास जैसे क्षेत्रों में समेकित दृष्टिकोण अपनाया।"
उन्होंने कहा, "नक्सली समस्या की चुनौती से निपटने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, कमांडो बटालियनों की व्यवस्था, राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, प्रभावित राज्यों में विशेष बुनियादी ढांचा योजना के तहत महत्वपूर्ण ढांचागत विषमाताओं को दूर करने की नीति हम अपना रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "जब आम आदमी के हित की बात सामने आती है तो केंद्र सरकार धन मुहैया कराने में पीछे नहीं हटेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications