इराक में 4 की मौत, 25 आतंकी गिरफ्तार
मोसूल/बकुबा, 1 जून (आईएएनएस)। इराक में मंगलवार को हमलों के दौरान चार लोगों की मौत गई और 25 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मोसूल शहर के उत्तरी तहरीर इलाके में बम हमला पुलिस के गश्ती दल को निशाना बनाया गया था। इसमें तीन पुलिकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया।
पूर्वी मोसूल में अल-मुथाना इलाके में एक अन्य घटना में आतंकवादियों से झड़प के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई।
पुलिस ने पूर्वी मोसूल में एक तलाशी अभियान के दौरान 22 आतंकियों के गिरफ्तार घोषणा की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वी शहर बकूबा में तीन लोग जो आतंकवादी संगठन अलकायदा के लिए काम करने के इच्छुक थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications