गाजा की नाकेबंदी खत्म की जाए: संयुक्त राष्ट्र (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव ऑस्कर फर्नाडीज-टारंको ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में सोमवार को बताया कि गाजा के तट पर सहायताकर्मियों पर जो हमला हुआ, वह गाजा पर नाकेबंदी न होने की स्थिति में संभव नहीं था।
टारंको इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की ओर से शामिल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन और ब्राजील के राजदूतों ने भी गाजा से नाकेबंदी हटाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि रविवार को इजरायल की सेना ने गाजा की ओर से सहायता समाग्री ले जा रहे छह जहाजों पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें नौ लोग मारे गए थे और 30 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications