पड़ोसी देशों के साथ संबंध प्रगाढ़ होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भारत के अपने पड़ोसी देशों तथा विश्व की ताकतवर शक्तियों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले वर्षो में पड़ोसी देशों व विश्व की ताकतवर शक्तियों के साथ हमारे संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।"
उन्होंने कहा, "हमारी विदेश नीति का मुख्य उद्देश्य दीर्घकालिक आर्थिक विकास, शांति और क्षेत्र में स्थिरता के अनुकूल वातावरण बनाना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications