दिल्ली में पारा 44.1 डिग्री, लोग बेहाल (लीड-1)
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से तीन डिग्री अधिक है।"
राजधानी का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्दता 44 फीसदी रही।
भीषण गर्मी के चलते लोगों ने बाजार और सड़क पर निकलने से परहेज किया और घर के अंदर रहना ही मुनासिब समझा।
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 44 डिग्री व 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबादी के अनुमान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications