पाकिस्तानी अस्पताल पर हमला, 12 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि गोलाबारी अस्पताल केआपातकालीन कक्ष में हुई जिसमें शुक्रवार को यहां की दो मस्जिदों पर हुए हमले के घायलों का उपचार चल रहा था।
हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई गई है। हमलावरों ने अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बाद में वे गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।
स्थानीय समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक इस गोलीबारी में मरने वालों में अस्पताल के कुछ कर्मचारी शामिल हैं।
यह हमला तालिबान आतंकवादियों के उस हमले के चार दिन बाद हुआ है जिसमें लाहौर के गारही साहू और मॉडल टाउन इलाके में अहमदिया समुदाय के दो मस्जिदों में किए गए विस्फोट में कम से कम 62 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications