रोसैया के समर्थन में आए मंत्री
मंत्रियों ने जगन के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ हैं।
जनसंपर्क मंत्री जे. गीता ने लगभग सभी मंत्रियों की उपस्थिति में कहा, "हम मुख्यमंत्री, कांग्रेस शीर्षकमान और अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हैं।"
उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि वारंगल में स्थिति को संभालने में प्रशासन असफल रहा। इस मुद्दे पर मंत्रियों के बीच कोई मतभेद नहीं था।
जगन ने वारंगल जिले के महबूबाबाद में फैली हिंसा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री रोसैया को जिम्मेवार ठहराया था।
इस बीच, राज्य की गृह मंत्री पी. सविता इंद्र रेड्डी ने इस मामले की अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) से जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications