ममता की कैबिनेट बैठक से गैरहाजिरी की माकपा ने निंदा की
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि झारखण्ड के मुद्दे पर बुलाई गई कैबिनेट की बैठक से रेल मंत्री ममता बनर्जी की गैरहाजिरी उनके गैरजिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।
ममता की आलोचना करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य येचुरी ने कहा कि वह पूरे देश की रेल मंत्री हैं न कि किसी राज्य या क्षेत्र विशेष की।
ममता द्वारा अपनी अनुपस्थिति को जायज ठहराए जाने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "ममता को झारखण्ड को एक छोटा मुद्दा बताना बहुत बड़ा अपमान है। इससे उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार झलकता है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि ममता ने कैबिनेट की बैठक में क्यों हिस्सा नहीं लिया।
उल्लेखनीय है कि ममता झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मुद्दे पर बुलाई गई राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में झारखण्ड का मुद्दा था और उन्हें विशेष काम था, इसलिए वह बैठक में नहीं गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications