लाहौर के अस्पताल में गोलीबारी, 12 मरे
स्थानीय समाचार चैनल जियो टीवी ने अस्पताल के चिकित्साधिकारी के हवाले से खबर दी है कि यह घटना अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में हुई। मरने वालों में अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद अस्पताल के कुछ कर्मचारी हैं।
गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
यह हमला तालिबान आतंकवादियों के उस हमले के चार दिन बाद हुआ है जिसमें दो मस्जिदों में किए गए विस्फोट में कम से कम 62 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications