अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके
न्यूयार्क, 1 जून (आईएएनएस)। अंडमान द्वीप समूह में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के हवाले से बताया है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार देर रात 1.21 बजे आया और इसका मुख्य केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 120 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।
भूकंप के कारण फिलहाल जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications