माकपा ने की राजा को हटाने की मांग
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में राजा को मंत्रिमंडल से हटाने तथा 2जी स्पेक्ट्रम आंवटन घोटाले से हुए करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
येचुरी ने यह पत्र 31 मई को लिखा है, जिसका उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया।
येचुरी ने कहा, "हाल ही में 3जी स्पेक्ट्रम आवंटन में स्पेक्ट्रम को जिस दर से बेचा गया, उस दर से यदि 2जी स्पेक्ट्रम को बेचा गया होता तो टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अनुमान के मुताबिक सरकार को 190,000 करोड़ रुपये का नुकसान नहीं होता।"
उन्होंने पत्र में कहा, "राजा को कैबिनेट से तत्काल बाहर किया जाए ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।" उन्होंने इस मामले में लिप्त अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की।
येचुरी ने कहा कि गठबंधन की राजनीति में सहयोगी दलों को लेकर कुछ बाध्यताएं होती हैं लेकिन सिद्धांतों व मूल्यों की भी बाध्यता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री हमेशा सिद्धांतपरक और मूल्यपरक राजनीति की बात करते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications