रेल दुर्घटना पर सीबीआई जांच न कराने पर चिदंबरम, बुद्धदेव सहमत
येचुरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बुद्धदेव ने चिदंबरम को अवगत कराया है कि जब तक कि पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती और रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मामले की सीबीआई से जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा, "रेल हादसे पर गृह मंत्री ने बुद्धदेव से चर्चा की है। बुद्धदेव ने उन्हें बताया है कि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यदि इसे सीबीआई के हवाले कर दिया गया तो इससे जांच में देरी होगी। रिपोर्ट आने तक दोनों इंतजार करने पर सहमत हुए।"
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में 27 मई की देर रात मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस घटना में 145 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 143 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications