गाजा में हुई मौतों की निष्पक्ष जांच हो : संयुक्त राष्ट्र (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने घटना की शीघ्र, निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी जांच की मांग की है।
इस घटना में मरने वालों में तुर्की के नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा थी। तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक में इजरायल की जमकर आलोचना की।
परिषद द्वारा जारी बयान में इजराइल से जहाजों को छोड़ने और नागरिकों को स्वतंत्र करने और गाजा पट्टी पर की गई नाकेबंदी को खत्म कर वहां तक सहायता पहुंचने देने के लिए कहा है। परिषद ने यह मांग भी की है कि इस घटना में जो भी लोग मारे गए हैं उनके शव उनके देशों को सौंप दिए जाएं।
गौरतलब है कि रविवार को इजरायल की सेना ने गाजा की ओर से सहायता समाग्री ले जा रहे छह जहाजों पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें नौ लोग मारे गए थे और 30 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications