घायल आतंकवादी को पहुंचाया गया लाहौर जेल
ऑन लाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक जिन्ना अस्पताल में चिकित्सकों का एक दल उसका इलाज कर रहा था।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात पुलिस वर्दी में कम से कम चार आतंकवादियों ने जिन्ना अस्पताल में हमला किया था। इसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में मौज उर्फ अमीर मौविया को बचा लिया गया था। मौविया अहमदिया समुदाय की दो मस्जिदों पर हमला के दौरान जख्मी हो गया था।
अल्लमा इकबाल मेडिकल कॉलेज के प्राशासनिक निदेशक ने बताया कि हमलावार पिछले दरवाजे से घुसे थे। जिन्ना अस्पताल इससे सटा हुआ है।
उन्होंने पत्रकारों से बताया,"हम हमला के दौरान सीसीटीवी कैमरा के फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications