हुंडई मोटर्स की बिक्री 7.3 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी ने पिछले साल के मई माह में 43,624 वाहन बेचे थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में मई माह में 27,151 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल के मई माह में हुंडई ने घरेलू बाजार में 23,503 वाहन बेचे थे।
कंपनी के निदेशक (मार्केटिंग एण्ड सेल्स) अरविंद सक्सेना ने कहा, "हमने कंपनी के उत्पादन को निर्धारित रखरखाव कार्यों के लिए बंद किया था इसलिए आंकड़े सीमित रहे हैं। हमने अपने निर्यात किए जाने वाले वाहनों को घरेलू बाजार में बेचा है।"
उन्होंने कहा कि आई20 मॉडल की मांग इसके दो नए वर्जन लांच होने के बाद तेजी से बढ़ी है, इसकी बिक्री में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
सेगमेंट आधारित बिक्री के आंकड़ों में ए 2 सेगमेंट (सेंट्रो, आई10, गेट्ज, आई20) की बिक्री 42,460 कारें, ए 3 सेगमेंट (एसेंट, वेरेना) 4,310 कारें, ए 4 सेगमेंट (एलेंट्रा) 1 कार, ए 5 सेगमेंट (सोनाटा ट्रांसफार्मर) 37 कारें और स्पोर्टस और यूटिलिटी वाहनों की बिक्री शून्य रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications