टीवीएस मोटर्स की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी ने मई 2009 में 1,18,574 वाहन बेचे थे जबकि मई 2010 में कंपनी ने 1,54,667 वाहनों की बिक्री की है।
घरेलू बाजार में टीवीएस मोटर्स ने 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में पिछले साल के मई महीने की 1,07,439 दोपहिया वाहनों की बिक्री की तुलना में 1,36,621 वाहनों की बिक्री की है।
इस महीने में कंपनी का निर्यात 62 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने इस दौरान 18,046 वाहनों का निर्यात किया है।
कंपनी ने इस महीने 2,313 तिपहिया वाहनों की बिक्री की है, पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 707 तिपहिया वाहन बेचे थे।
मौजूदा वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में कंपनी की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2,99,356 वाहन हो गई है, पिछले साल के इन्ही महीनों में कंपनी ने 2,31,693 वाहन बेचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications