इराक में संसदीय चुनावों के परिणाम मंजूर

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इराक की सर्वोच्च न्यायिक परिषद के अध्यक्ष व न्यायाधीश मेडहट अल-महमूद ने यह घोषणा की।

पूर्व प्रधानमंत्री एयाद अलावी की 'इराकिया लिस्ट' 325 सदस्यों वाली संसद के लिए सात मार्च को हुए चुनावों में 91 सीटें जीतकर बढ़त बनाए हुए है।

वर्तमान प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी का 'स्टेट ऑफ लॉ' गठबंधन 89 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है।

अलावी का दावा है कि चूंकि उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीट मिली हैं इसलिए उन्हें नई सरकार बनाने का अधिकार है।

यद्यपि अल-मलिकी ने दावा किया है कि 'इराकी नेशनल लिस्ट' से मिले सहयोग के बाद सरकार बनाने का अधिकार उनके पास है। दोनों पार्टियों के इस गुट के पास सबसे अधिक 159 सीटें हैं लेकिन इसके पास अब भी सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या से चार सीटें कम हैं। दोनों दलों में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि सरकार का नेतृत्व कौन करेगा।

उम्मीद की जा रही है कि इराकी राष्ट्रपति जलाल तालाबानी अगले 15 दिनों में संसद को बुलाएंगे और इसके बाद ही सरकार बनाने के लिए आधिकारिक रूप से वार्ता शुरू होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+