बजाज ऑटो की बिक्री 62 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी के मुख्य दोपहिया ब्रांड पल्सर (75,974 वाहन) और डिस्कवर (1,07,076 वाहन) की बिक्री सबसे ज्यादा रही।
इस दौरान कंपनी की मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 63 प्रतिशत बढ़कर 2,69,488 हो गई जबकि स्कूटरों की बिक्री केवल 648 रही।
तिपहिया वाहनों की बिक्री मई में 52 प्रतिशत बढ़कर 29,954 वाहन हो गई।
मई महीने में बजाज ऑटो ने 95,964 वाहनों का निर्यात किया, यह पिछले साल के इसी महीने के निर्यात से 64 प्रतिशत ज्यादा है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरुआती दो महीनों में कंपनी की कुल बिक्री 73 प्रतिशत बढ़कर 6,12,914 वाहन हो गई है।
कंपनी ने अपनी वित्त वर्ष 2010-11 में 50 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का लक्ष्य प्रतिमाह तीन लाख मोटरसाइकिलें बेचने का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications