जूमा की यात्रा के दौरान पुनर्गठित होगी सीईओ फोरम
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक सीईओ फोरम के पुनर्गठन के दौरान फोरम की मौलिक शर्तो को स्वीकृति दी जाएगी।
फोरम में टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा की अध्यक्षता और अफ्रीका की रेन्बो मिनरल्स के कार्यकारी निदेशक पैट्रिक मोटस्पम की उपाध्यक्षता में दोनों देशों के व्यापारिक प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
फोरम की शुरुआत राष्ट्रपति जूमा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा की उपस्थिति में की जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका की 100 बड़ी कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ आ रहे जूमा की भारत यात्रा गुरुवार को मुंबई से शुरू होगी।
देश के प्रमुख उद्योग संगठन शुक्रवार को नई दिल्ली में कारोबारियों के साथ मेहमानों के विचार-विमर्श के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
दोनों देशों की सरकारें ऊर्जा, आधारभूत संरचना, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रही हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछले 10 सालों में व्यापार कई गुना बढ़ा है, वर्ष 2000-01 में दोनों देशों के बीच जहां 1.3 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था वहीं यह 2007-08 में 382 प्रतिशत बढ़कर 6.27 अरब डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications