नोएडा-द्वारका खण्ड पर मेट्रो सेवा बाधित
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर रेललाइन पर सुबह 9 बजे तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही काफी धीमी रही। गलती को सही कर लिया गया है।"
मेट्रो ट्रेनों का संचालन स्वचालित तकनीक के आधार पर होता है और प्रत्येक ट्रेन की पहचान संख्या होती है। इसके साथ ही प्रत्येक ट्रेन की स्थिति की निगरानी ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) के तहत की जाती है।
डीएमआरसी के अधिकारी के मुताबिक सुबह के समय इस रेललाइन पर चल रही मेट्रो ट्रेनों की पहचान संख्या ओसीसी सिस्टम पर नहीं दिखाई दे रही थी। ट्रेनों को स्वचालित स्थिति से मैनुअल मोड में रखकर उनकी गति को धीमा रखकर चलाया गया।
एक अधिकारी के मुताबिक मेट्रो ट्रेन का परिचालन आधे घंटे तक बाधित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications