शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 373 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 91.02 अंक (1.33 प्रतिशत) गिरकर 6,743.85 अंक पर और स्मॉलकैप भी 84.23 अंक (0.99 प्रतिशत) गिरकर 8,462.93 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16942.82 के ऊपरी और 16318.39 के निचले स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी ने 5086.95 के ऊपरी और 4961.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के सभी सेक्टर के सूचकांक गिरकर के साथ बंद हुए। धातु सूचकांक (3.86 प्रतिशत), रियल्टी सूचकांक (2.95 प्रतिशत), तेल एवं गैस सूचकांक (2.53 प्रतिशत) और बैंकिंग सूचकांक (2.46 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
उपभोक्ता वस्तुओं का सूचकांक (1.74 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सूचकांक (1.68 प्रतिशत), ऊर्जा सूचकांक (1.63 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी सूचकांक (1.49 प्रतिशत) गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स में शामिल मारुति सुजुकी (1.8 प्रतिशत) और सिप्ला (1.6 प्रतिशत) के शेयर सबसे ज्यादा बढ़कर बंद हुए।
वही सेंसेक्स में जयप्रकाश एसोशिएट्स (6.04 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (5.04 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.43 प्रतिशत) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर तेजी दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 1,005 और गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 1,796 रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications