त्रिपुरा में फेनी नदी पर पुल बनेगा भारत

भारत को त्रिपुरा के दक्षिणी कस्बे सबरूम से 75 किलोमीटर दूर स्थित चटगांव बंदरगाह के उपयोग की इजाजत बांग्लादेश सरकार ने दे दी है।

त्रिपुरा के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जितेन्द्र चौधरी ने कहा, "भारत द्वारा बनाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण पुलों को बांग्लादेश की स्वीकृति मिलने के बाद अब हम 150 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, "पुल का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर किया जाएगा, केंद्र सरकार इसके लिए जरूरी राशि उपलब्ध कराएगी।"

उन्होंने कहा, "यह पुल त्रिपुरा के सबरूम कस्बे को दक्षिणी बांग्लादेश के रामगढ़ कस्बे से जोड़ेगा। राजधानी अगरतला से 135 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में पुल के निर्माण के साथ-साथ विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर आधारभूत संरचनाओं का निर्माण भी किया जाएगा।"

मंत्री ने कहा कि भारतीय विदेश, वाणिज्य, गृह मंत्रालयों के साथ त्रिपुरा सरकार के सहयोग से यह योजना शुरू की जा रही है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की जनवरी में भारत यात्रा के दौरान अखौरा-अगरतला रेलमार्ग को शुरू करने पर सहमति बनी थी। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता-ढ़ाका रेलमार्ग शुरू होने के बाद यह दूसरा रेलमार्ग होगा।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की मार्च में बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ढाका यात्रा के दौरान हसीना ने कहा था कि यदि नई दिल्ली फेनी नदी पर पुल बनाना चाहती है तो हमें कोई ऐतराज नहीं।

कोलकाता से अगरतला के बीच की दूरी गुवाहाटी होते हुए 1,650 किलोमीटर है लेकिन बांग्लादेश से जाने पर इनके बीच की दूरी मात्र 350 किलोमीटर है।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और बांग्लादेश के महत्वपूर्ण शहरों के बीच की दूरी औसतन 30 से 200 किलोमीटर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+