सफदरजंग अस्पताल के छात्र भूख हड़ताल पर

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमसीसी) के छात्र पिछले दो महीनों से पीने के पानी, लिफ्ट और एयर-कंडिशन को लेकर शिकायत कर रहे थे।

वीएमसीसी के छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष करण वत्स ने आईएएनएस को बताया, "हम इन समस्याओं को लेकर कार्रवाई करने को बार-बार प्रशासन से अनुरोध करते रहे, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगा। लिहाजा हम हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं।"

एमबीबीएस तीसरे वर्ष की छात्रा अशिमा ने कहा, "हमारी समास्याओं पर कॉलेज प्रशासन ध्यान ही नहीं देता है। हम इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक और प्रधानाचार्य का दरवाजा कई बार खटखटा चुके हैं।"

उन्होंने बताया कि 120 से अधिक छात्र बिना हवादार कक्षा में रहने को मजबूर हैं और उनके पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है।

अशिमा ने कहा, "हवादार कक्षा और पीने का पानी नहीं होने की वजह से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र परीक्षा के दौरान बेहोश हो गए थे।"

इन छात्रों ने पिछले महीने स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक आर. के. श्रीवास्तव से मुलाकात की थी लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+