भारतीय कॉमिक चरित्र अब सोनी के प्लेस्टेशन पर मौजूद
वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीयों चरित्रों पर रचे गए लिक्विड कॉमिक्स लाइब्रेरी के कॉमिक चरित्र अब सोनी के प्लेस्टेशन पर दुनिया भर के लिए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मौजूद हैं।
देश की सबसे बड़ी कॉमिक लाइब्रेरी लिक्विड कॉमिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक शरद देवराजन ने कहा, "भविष्य में प्रकाशन का काम डिजिटल रूप में ही होगा और लिक्विड कॉमिक्स अपने कॉमिक चरित्रों को प्रिंट माध्यम से आगे ले जाकर विभिन्न डिजिटल प्लेफार्मस् पर पहुंचाना चाहती है।"
सोनी प्लेस्टेशन पोर्टेबल पर इन चरित्रों का अनावरण करने के दौरान उन्होंने कहा, "हम प्लेस्टेशन के साथ जुड़े प्रकाशन समूहों के साथ मिलकर कॉमिक पत्रिकाओं को लाखों दर्शकों की पहुंच में लाना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म हमारी वितरण श्रंखला में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा और यह दर्शकों को डिजिटल कॉमिक्स के प्रति आकर्षित करेगा।
नाम परिवर्तन के बाद वर्जिन कॉमिक्स से लिक्विड कॉमिक्स में परिवर्तित हुई यह मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी प्लेस्टेशन पर हर सप्ताह एक कॉमिक कहानी 1.99 डॉलर की दर से जारी करने जा रही है।
लिक्विड कॉमिक्स ने रामायण, देवी, स्नेक वूमन, बियांड और द साधू के नाम से कॉमिक्स बाजार में उतारे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications