अप्रैल में निर्यात 36 प्रतिशत बढ़ा

आर्थिक मंदी के दौरान निर्यात में 13 महीने तक चली गिरावट के बाद अप्रैल में लगातार छठवे महीने में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2009-10 में देश का निर्यात 4.7 प्रतिशत घटा है, यह गिरावट आर्थिक मंदी के दौरान मांग में कमी के कारण हुई थी।

सरकार ने वर्ष 2010-11 में निर्यात में 15 प्रतिशत की दर से वद्धि का लक्ष्य रखा है।

अप्रैल महीने में देश के आयात में 43.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, इस दौरान आयात बढ़कर 27.3 अरब डॉलर का हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में 19 अरब डॉलर का आयात हुआ था।

इस दौरान सरकार का व्यापार घाटा पिछले साल के अप्रैल महीने के 6.6 अरब डॉलर से बढ़कर 10.4 अरब डॉलर हो गया है।

अप्रैल में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में 70.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के अप्रैल महीने के 4.7 अरब डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों के आयात की तुलना में इस बार आठ अरब डॉलर का आयात किया गया है। इस दौरान गैर तेल आयातों में 34.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल 2009 के 14.3 अरब डॉलर की तुलना में यह बढ़कर 19.2 अरब डॉलर हो गया है।

व्यापार क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि निर्यात में हुई यह बढ़ोतरी केवल कमजोर आधार के कारण नजर आ रही है। यूरोप में जारी ऋण संकट के चलते निर्यात में बढ़ोतरी की दर को बनाए रखने को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+