उत्तर भारत में गर्मी बरकरार रहने के आसार (लीड-1)
देश में मंगलवार को सबसे गर्म स्थान श्रीगंगानगर (राजस्थान) रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, दिल्ली में गर्मी की तपिश मंगलवार को भी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार के 42.5 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री ऊपर रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। राजधानी में मंगलवार को वर्षा होने की संभावना नहीं है। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।"
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शानदार सप्ताहांत के बाद राजधानी में सोमवार से गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से दो डिग्री ऊपर था।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा और झांसी राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे। जहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, कानपुर का 42.9 डिग्री, वाराणसी का 43.2 डिग्री और लखनऊ का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गर्मी और तपिश की मार झझ्ेल रहे बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम यथावत रहेगा, जबकि पूर्वाचल के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
बिहार में पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में उमस के चलते लोग बेहाल हैं, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा गर्म स्थान गया रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, हालांकि अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, वहीं मध्य भारत में फिलहाल मौसम यथावत रहने के आसार हैं।
हिमालय क्षेत्र के पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप एवं कोंकण और गोवा के इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications