मेक्सिको में मिली सामूहिक कब्र
चिल्पेंसिंगो(मेक्सिको)। मेक्सिको के दक्षिणी ग्युरेरो राज्य में कम से कम 25 शवों वाली एक सामूहिक कब्र मिली है।
पढ़ें - देश-दुनिया का ताजातरीन खबरें
टैक्सको सिटी के नजदीक सान फ्रांसिस्को के काकलोटेनंगो में शनिवार को सामूहिक कब्र की खोज की गई। ग्युरेरो राज्य में पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ी कई हिंसक घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कब्र में दफन कुछ शव सड़ चुके हैं जबकि कुछ को महज चंद घंटो पहले ही मौत के घाट उतारा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में और भी मानवीय अवशेष मिल सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक कब्र लगभग 600 फुट गहरी है। शवों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात कर दिये गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications