उत्तर प्रदेश में मिल कर लड़ेंगे कांग्रेस-रालोद
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 13 सीटों के लिए 10 जून को मतदान हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के समर्थन से पठान की जीत सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदान तक रालोद के साथ वार्ता पूरी हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी कुछ निर्दलीय विधायकों से बातचीत चल रही है।
चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने नसीब पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन सोमवार है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पठान के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications