अष्टधातु की मूर्ति के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस के संयुक्त दल ने नेपाल के तस्करों के एक गिरोह के चार सदस्यों को 10 करोड़ रुपये मूल्य की अष्टधातु की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया है।
जिले के महादेवा इलाके से रविवार रात पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भगवान बुद्ध की 10 किलोग्राम वजन की एक अष्टधातु की प्रतिमा बरामद की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्कर पूर्वाचल के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि बरामद मूर्ति उनके गिरोह के लोगों ने नेपाल के किसी मंदिर से चुराई है। उन्हें इस मूर्ति को उत्तर प्रदेश में बेचने को कहा गया था।
फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बरामद मूर्ति नेपाल के किस मंदिर से चुराई गई। तस्करों से पूछताछ की जा रही है और अभी तक की पूछताछ में उनके गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्द ही कई गिरफ्तारियां की जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications