हैरतंगेज ढंग से टला एक और एयर इंडिया विमान हादसा

Air India
मुंबई। दुबई से पुणे आ रहा एयर इंडिया के एक विमान ने हवा में नियंत्रण खो दिया। उसके सारे संपर्क टूट गए और विमान आसमान में करीब 4000 फीट नीचे आ गया, उस समय विमान किसी भी बिल्डिंग से टकरा सकता था, लेकिन पायलट की सूझबूझ के चलते बड़े ही हैरतंगेज ढंग से यह हादसा टल गया।

यह घटना 26 मई की है, जिसका खुलासा एयर इंडिया ने सोमवार को किया। मैंगलोर विमान हादसे के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि 26 मई को एक और विमान दुर्घटना का शिकार होने जा रहा था। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक दुबई से पुणे आ रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या 9-212 दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। उस समय विमान में के 112 यात्री सवार थे। उड़ते विमान में अचानक पायलट विमान पर से नियंत्रण खो बैठा। विमान अचानक हवा में गोते लगाते हुए करीब 4000 फिट नीचे कम ऊंचाई पर आ गया था।

विमान किस ऊंचाई पर आकर रुका था, और अनियंत्रित होने के दौरान उसने कितनी ऊंचाई खोई थी, इसके सही आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही आंकड़े स्‍पष्‍ट हो सकेंगे। प्रवक्ता ने कहा, "विमान में सभी यात्री सुरक्षित रहे। हमने जांच प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ानों पर जाने से रोक दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+