पाकिस्तान: सड़क हादसे में 54 बच्चे घायल

पुलिस ने बताया कि सूबे के चितराल जिले के वोवला-मोच में एक पहाड़ी सड़क से गुजर रही बस के गहरे खड्ड में गिर जाने से 54 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है।
ऑनलाइन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटना के तत्काल बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications