'महिला मित्र' की आत्महत्या से मुश्किल में मंत्री

पणजी, 31 मई (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री मिक्की पाचेको एक बार फिर विवाद से घिर गए हैं। इस बार वह अपनी एक कथित महिला मित्र के आत्महत्या करने के बाद शक के दायरे में हैं।

पाचेको की कथित मित्र नादिया तोरेआदो ने रविवार को चेन्नई के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने लगभग 15 दिन पहले चूहे मारने वाली दवा खा ली थी।

नादिया की मौत के बाद कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और विपक्ष ने इस पूरा मामले की जांच की मांग की है। दक्षिणी गोवा में सक्रिय महिला अधिकार कार्यकर्ता तारा केरकर ने आईएएनएस से कहा, "यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं है। नादिया की मौत की जांच हत्या के मामले रूप में होनी चाहिए।"

केरकर ने कहा, "नादिया को पहले मुंबई के क्लीनिक में भर्ती कराया गया और फिर मंत्री उसे चेन्नई ले गए। वह उसका उपचार गुप्त रूप से कराने चाहते थे क्योंकि वह नादिया के जहर खाने की बात सार्वजनिक होने के अंजाम के प्रति आशंकित थे।'

महिला संगठनों ने मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से संदिग्ध हत्या के इस मामले की औपचारिक जांच कराने और जांच रिपोर्ट दो दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की मांग की है।

राज्य में नेता प्रतिपक्ष मनोहर पारिकर ने 28 वर्षीया इस महिला की मौत की पूरी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "इस मौत की पूरी जांच होनी चाहिए। सरकार इस मामले में क्या कर रही है?"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मंत्री पाचेको ने इस बारे में कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह महिला हमारी पारिवारिक मित्र थी। यह एक दुखद दिन है।"

वैसे पाचेको का विवादों से पुराना नाता है। उन पर पहले ही दूसरी शादी का आरोप लग चुका है। मामला अदालत में है। उनकी पहली पत्नी का नाम सारा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+