नया राज्य होगा गोरखा आदिवासी प्रदेश : गुरुं ग
अखिल भारतीय गोरखा लीग प्रमुख मदन तमांग की हत्या के बाद दार्जीलिंग में पहली बार आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुं ग ने कहा कि प्रस्तावित प्रदेश का नाम बदला जाएगा।
जीजेएम के कट्टर विरोधी माने जाने वाले तमांग की हत्या 21 मई को इसी शहर में कर दी गई थी। उनकी हत्या में गुरुं ग की पार्टी की संलिप्तता का आरोप लगाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि जीजेएम के कुछ नेताओं व बुद्धिजीवियों ने तमांग की हत्या के विरोध में पार्टी से किनारा कर लिया है। तमांग की नृशंस हत्या के खिलाफ दार्जीलिंग के लोगों ने भारी प्रदर्शन किया था।
रविवार को नॉर्थ प्वाइंट ग्राउंड में हुई जनसभा में भारी भीड़ जुटाकर जीजेएम ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह पार्टी पिछले दो वर्षो से गोरखालैंड आंदोलन में सक्रिय है।
गुरुं ग की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए दार्जीलिंग के सांसद जसवंत सिंह ने कहा कि गोरखालैंड बनेगा जरूर, भले ही इसमें थोड़ा वक्त लगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications