श्री श्री रविशंकर गोलीबारी में बेदाग बचे (लीड-1)

बेंगलुरू, 30 मई (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के काफिले पर उनके कनकपुरा आश्रम में रविवार शाम एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की, लेकिन वह बेदाग बच गए। इस घटना में एक श्रद्धालु घायल हो गया।

आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार एक अज्ञात हमलावर ने उस समय गोलीबारी की, जब श्री श्री रविशंकर अपने आश्रम में प्रवचन देकर वहां से जा रहे थे।

बयान में कहा गया है, "रविवार की शाम सार्वजनिक सत्संग के बाद वहां से निकलते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने श्री श्री रविशंकर के काफिले पर गोलीबारी की। गोली एक श्रद्धालु की जांघ में जा लगी, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।"

आश्रम के एक अनुयायी चारु ने आईएएनएस से बताया कि गोलीबारी की यह घटना शाम लगभग छह बजे घटी। उन्होंने कहा, "गोली एक श्रद्धालु की जांघ को स्पर्श करती हुए निकल गई।"

चारु ने कहा कि गोली श्री श्री रविशंकर के वाहन पर दागी गई थी, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। चारु ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

कर्नाटक के गृह मंत्री वी.एस.आचार्य ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को बताया कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच के लिए आश्रम गया हुआ है। उन्होंने कहा, "मैं विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहा हूं।" लेकिन मंत्री ने किसी के घायल होने की बात से इंकार कर दिया।

आचार्य ने कहा, "वह हमारे एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक नेता हैं। वह समाज सुधारक भी हैं।" उन्होंने कहा कि आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+