फिलीपींस में विद्रोहियों का हमला, 4 सैनिक मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने मेजर हेरॉल्ड काबुनॉक के हवाले से बताया कि मनीला से 255 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व के कमरिनेस प्रांत के प्रेसेंटेशन शहर में रविवार को विद्रोहियों ने सैनिकों पर धावा बोल दिया।
उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने सैनिकों के एक दल पर ग्रेनेड दागे और गोलीबारी की। इस हमले में चार सैनिक मारे गए जबकि तीन घायल हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों का दल छापामारों के उस गिरोह का पीछा कर रहा था जिसने एक सरकारी सड़क परियोजना की रखवाली कर रहे सेना के जवानों को निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications