मप्र में गर्मी का कहर बरकरार
भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लू और गर्मी का कहर जारी है। यहां के अधिकांश हिस्सों में तापमान अब भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है जबकि आधा दर्जन अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार है।
सोमवार को गर्मी कम होने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान भोपाल में अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 43़ 7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications