रेल दुर्घटना के दोषियों से संबंध में 1 गिरफ्तार

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में हुई रेल दुर्घटना में संलिप्तता के आरोप में अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार को एक स्वयंसेवी संगठन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच तीखी प्रतिक्रिया है।

आंध्र प्रदेश निवासी श्रीनिवास सुटैपा कुरापट्टी को पुराने अहमदाबाद में कामगार बहुल इलाके गोमतीपुर के घोदासर से गिरफ्तार किया गया। उस पर नक्सली संगठन के साथ संबंध का आरोप है।

पुलिस ने दावा किया है कि हालांकि वह पिछले पांच साल से अहमदाबाद में रह रहा है और एक स्वयंसेवी संगठन के साथ जुड़ा हुआ है लेकिन उसके संपर्क नक्सली संगठनों के साथ हैं।

पुलिस को संदेह है कि उसका संबंध नक्सलियों के उस समूह से है जिन्होंने शुक्रवार को झारग्राम में हुई रेल दुर्घटना को अंजाम दिया जिसमें 148 लोगों की मौत हो गई।

इस बीच अहमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज ने श्रीनिवास की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की है।

सामाजिक संगठनों ने सोमवार रात जारी बयान में कहा कि पुलिस ने रविवार शाम कुरापट्टी की पत्नी हंसाबेन से न सिर्फ पूछताछ की बल्कि उसे प्रताड़ित भी किया।

सामाजिक संगठनों का कहना है कि कुरापट्टी के सहयोगी श्री अंबुभाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। अंबुभाई और हंसाबेन गरीब लोगों के लिए काम करते हैं और ऐसे लोगों को परेशान किए जाने की हम निंदा करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+