बिहार में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
पटना, 31 मई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के अन्य क्षेत्रों में रविवार देर रात हुई बारिश की वजह से सोमवार को धूप खिलने के बावजूद गर्मी से कुछ राहत रही।
पटना सहित राज्य के कुछ अन्य इलाकों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि बारिश के साथ चली तेज हवाओं से लोगों को कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पटना में 23़1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार बारिश के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 22़ 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने सोमवार बताया कि ऐसा होना सामान्य बात है। मानसून से पहले तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि 15 जून तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। राज्य में 15 जून के बाद मानसून के आगमन के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications