कटे होंठ वाले मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगा एएमयू
एएमयू के सहायक जनसंपर्क अधिकारी जीशान अहमद ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि विश्वविद्यालय के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग जर्मनी के विशेषज्ञों के साथ मिलकर निशुल्क इलाज करेगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अहमद ने कहा कि जो लोग कटे होंठ या तालु से पीड़ित हैं या जिनकी नाक टेढ़ी है, उन्हें इलाज से पहले 6 जून को लगने वाले शिविर में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों ने कहा कि जो मरीज कहीं पर इलाज करवा रहे हैं और उन्हें अभी तक फायदा नहीं पहुंचा है, वे भी यहां आकर मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications