आडवाणी ने मप्र की रेशम गतिविधियों को सराहा
भोपाल, 31 मई(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी चार दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को पर्यटन स्थल पचमढ़ी पहुंचे और यहां चल रही प्राकृत रेशम गतिविधियों का जायजा लेने के बाद उसकी सराहना की।
आडवाणी यहां अपने परिवार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी पहुंचे हैं। आडवाणी ने रेशम के जीवन चक्र और वैदिक काल के उसके महत्व को भी जाना। उन्होंने कहा कि राज्य में रेशम की कई योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए पुरुष और महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये योजनाएं तेजी से विकास करेंगी।
चौहान ने बताया कि रेशम गतिविधियों से सात लाख लोगों को जोड़ा जाएगा और इस काम में लगे लोगों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आडवाणी और चौहान ने सपरिवार बड़े महादेव के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस प्रवास के दौरान कमला आडवाणी, साधना सिंह और प्रतिभा आडवाणी उनके साथ थीं।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications