ग्वाटेमाला में तूफान, 73 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आपदा राहत प्राधिकरण के प्रवक्ता डेविड डी लियोन ने रविवार को कहा कि तूफान में मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। तूफान से अल सल्वाडोर और होंडुरास में भी कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण 74,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
अगाथा शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9.30 बजे आया था। इससे सान मारकोस, कुएत्जाल्टेनैंगो, सोलोला और चिमल्टेनैंगो प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ग्वाटेमाला सिटी पर भी इस तूफान का असर पड़ा है।
सान एल्ड्रेस शहर के मेयर एंड्रेस क्यूम्स ने बताया कि पश्चिमी सोलोला प्रांत में 13 लोग मारे गए हैं। अन्य इलाकों से भी 27 शव बरामद किए गए हैं। इससे पहले अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 12 बताई थी।
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति अल्वारो कोलोम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications