कश्मीर में 6 विदेशी आतंकवादी ढेर
सोपोर के ललाद गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह अभियान राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस घर में आतंकवादी घुसे थे उसे उन्होंने बंकर में तब्दील कर दिया था। सुरक्षा बलों के साथ अभियान में इसे नष्ट कर दिया गया।
दूसरी मुठभेड़ कुपवाड़ा जिले के नरदाजन गांव में हुई। यहां चार आतंकवादी मारे गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि तबाह हुए घर से आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications