डी. शिवनंदन महाराष्ट्र के नए पुलिस प्रमुख (लीड-1)
शिवनंदन ने वरीयता क्रम में वरिष्ठ हसन गफूर (डीजी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) और पी. पी. श्रीवास्तव (डीजी होम गार्ड) को पीछे छोड़ते हुए यह पद प्राप्त किया है।
अतिरिक्त महानिदेशक (विशेष ऑपरेशन) संजीव दयाल को मुंबई पुलिस प्रमुख बनाया गया है।
मुंबई पुलिस द्वारा अंडरवर्ल्ड के अपराधियों के एनकाउंटर होने के दौरान अपराध शाखा के प्रमुख रहे शिवनंदन 1980 से चर्चा में आ गए थे।
ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त भी रह चुके शिवनंदन पुलिस महानिदेशक पद के लिए हसन गफूर के प्रतिस्पर्धी थे।
राय के बाद सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गफूर वरीयता क्रम में भी सबसे ऊपर रहे हैं।
डीजीपी महाराष्ट्र, डीजीपी भष्टाचार निरोधक ब्यूरो, डीजीपी हाउसिंग और डीजीपी विशेष ऑपरेशन प्रदेश में पुलिस महानिदेशक पद की चार श्रेणियां हैं।
मुंबई पुलिस कमिश्नर पद की प्रतिस्पर्धा में अतिरिक्त महानिदेशक (स्पेशल ऑपरेशन) संजीव दयाल, अतिरिक्त महानिदेशक राज्य (सीआईडी) एस. पी. एस. यादव, पुणे पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (परिवहन) अरुप पटनायक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।