दुराचार करने में असफल सिपाही ने की किशोर की हत्या
जिले के शिकोहाबाद थाना प्रभारी अरविंद वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "गिरफ्तार सिपाही संजय बघेल (25) ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि दुराचार में नाकाम होने पर उसने किशोर की हत्या की। बघेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।"
वर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद इलाके के सराय मुहल्ले के निवासी बघेल रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले अर्जुन सिंह के पुत्र को अगवाकर अपने घर ले गया और वहां उसने किशोर के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन देर रात पुलिस की मदद से मुहल्ले से दूर एक खंडहर से किशोर का शव बरामद किया गया। किशोर के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
पुलिस के मुताबिक बघेल जौनपुर में प्रांतीय शसस्त्र बल (पीएसी) में सिपाही के पद पर तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications