ग्वाटेमाला में 'अगाथा' से 40 की मौत (लीड-1)
ग्वाटेमाला सिटी, 31 मई (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला में उष्णकटिबंधीय तूफान 'अगाथा' से कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आपात प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि तूफान के कारण 74,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
अगाथा शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9.30 बजे आया था। इससे सान मारकोस, कुएत्जाल्टेनैंगो, सोलोला और चिमल्टेनैंगो प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ग्वाटेमाला सिटी पर भी इस तूफान का असर पड़ा है।
सान एल्ड्रेस शहर के मेयर एंड्रेस क्यूम्स ने बताया कि पश्चिमी सोलोला प्रांत में 13 लोग मारे गए हैं। अन्य इलाकों से भी 27 शव बरामद किए गए हैं। इससे पहले अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 12 बताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications